
IPL 2024, LSG vs PBKS Playing 11: केएल राहुल या शिखर धवन... कौन मारेगा बाजी? ये हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11
AajTak
IPL 2024, LSG vs PBKS Match Playing 11: आईपीएल 2024 सीजन में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच टक्कर होगी. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पंजाब का यह तीसरा और लखनऊ टीम का दूसरा मुकाबला है.
IPL 2024, LSG vs PBKS Match Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच टक्कर होगी. पंजाब का यह तीसरा और लखनऊ टीम का दूसरा मुकाबला है. केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ टीम ने पहला मुकाबला गंवाया था.
जबकि शिखर धवन की पंजाब ने एक मैच जीता और दूसरा हारा है. ऐसे में दोनों ही टीमें जीत की पटरी पर आना चाहेंगी. इसके लिए आज के मुकाबले में दोनों ही कप्तान मजबूत प्लेइंग-11 उतारना चाहेंगे. बता दें कि यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
दोनों टीमों अपना पिछला मैच हारकर आ रहीं
पंजाब टीम ने इस सीजन में अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 4 विकेट से जीता था. जबकि दूसरे मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. दूसरी ओर लखनऊ टीम ने अपना एकमात्र मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 20 रनों से हारा था.
ये हो सकती है लखनऊ-पंजाब की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल/यश ठाकुर (इम्पैक्ट प्लेयर), आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान और नवीन उल हक.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









