
IPL 2024, LSG vs DC Live Score: आज ऋषभ पंत के सामने होंगे केएल राहुल, थोड़ी देर में लखनऊ-दिल्ली का मैच
AajTak
IPL Live Score, LSG vs DC: आईपीएल 2024 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से है. दोनों टीमों के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच है. इस मैच से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
IPL Live Score, LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के मैच नंबर-26 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है. दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 5 पांच मैच खेले हैं, जिसमें उसे एक में जीत मिली. दूसरी ओर लखनऊ ने चार में से तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है. इस मुकाबले में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे, वहीं केएल राहुल के कंधों पर दिल्ली कैपिटल्स की बागडोर है. मैच से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
देखा जाए तो लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक तीन मैच खेले गए हैं. इन तीनों ही मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत हासिल की है. पिछली बार जब इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया था, तो लखनऊ ने 50 रनों से जीत हासिल की थी.
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग-11: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, एम सिद्धार्थ.
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, झाय रिचर्डसन, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, रसिख डार.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









