
IPL 2024, DC vs MI, Highlights, Live Score: दिल्ली और मुंबई के बीच आज भिड़ंत, थोड़ी देर में होगा टॉस... ऐसी हो सकती है हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत की प्लेइंग XI
AajTak
IPL 2024, DC vs MI, Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग में आज (27 अप्रैल) सुपर सैटरडे के तहत दो मुकाबले हैं . इसमें पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है. इससे पहले दोनों टीम जब इस सीजन में भिड़ी थीं तो मुंबई ने जीत दर्ज की थी.
IPL 2024, DC vs MI, Highlights, Scorecard: आईपीएल 2024 में आज (27 अप्रैल) दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबला है. थोड़ी देर में मैच में टॉस होगा. इस मैच के नतीजे से कई समीकरण बदल सकते हैं. यह आईपीएल का मैच नंबर 43 है.
मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या और दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत इस मैच के माध्यम से आईपीएल में अपनी टीम की स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगे. दोनों ही टीमों के बीच इससे पहले इस आईपीएल में 7 अप्रैल को मुकाबला हुआ था. जहां मुंबई इंडियंस ने दिल्ली की टीम को वानखेड़े स्टेडियम में 29 रनों से हराया था.
IPL प्वाइंट्स टेबल में MI और स्थिति आईपीएल के इस मुकाबले से पहले तक 8 में से 3 मुकाबले जीतकर मुंबई इंडियंस की टीम नौवें स्थान पर है. वहीं दिल्ली की टीम ने 9 में से 4 मुकाबले जीते हैं, वह इस समय पांचवीं पोजीशन पर है.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड कुल मैच: 34, मुंबई इंडियंस जीता: 19, दिल्ली कैपिटल्स जीते: 15
अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल में दिल्ली बनाम मुंबई हेड टू हेड कुल मैच: 11, दिल्ली कैपिटल्स जीता: 6, मुंबई इंडियंस जीता: 5
अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का ओवरऑल रिकॉर्ड कुल मैच: 79, दिल्ली कैपिटल्स जीता: 33, दिल्ली कैपिटल्स हारा: 44, टाई: 1, बेनतीजा: 1

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









