
IPL 2024: बुमराह, रोहित या कोई और...? हार्दिक हुए बाहर तो मुंबई इंडियंस का कौन होगा कप्तान
AajTak
हार्दिक पंड्या के आईपीएल 2024 में खेलने को लेकर सस्पेंस बरकरार है. हार्दिक यदि बाहर होते हैं तो मुंबई इंडियंस को नया कप्तान खोजना होगा. आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो हार्दिक के बाहर होने पर मुंबई की कप्तानी करने के दावेदार हैं.
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टखने की चोट से जूझ रहे हैं. हार्दिक को क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में इंजरी हो गई थी. उस मुकाबले के बाद से ही हार्दिक क्रिकेटिंग एक्शन से दूर हैं. हार्दिक पंड्या की इंजरी ने मुंबई इंडियंस (MI) की टेंशन बढ़ा दी है. हार्दिक को मुंबई ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए कप्तान बनाया था.
कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि हार्दिक आईपीएल 2024 से बाहर रह सकते हैं. वहीं कुछ रिपोर्ट में यह बताया गया कि हार्दिक समय पर फिट हो जाएंगे. कुल मिलाकर हार्दिक आईपीएल का अगला सीजन खेल पाएंगे या नहीं, इसपर सस्पेंस है. हार्दिक यदि बाहर होते हैं तो मुंबई को नए कप्तान खोजना होगा. आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारें में जो हार्दिक के बाहर होने पर मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के दावेदार हैं.
जसप्रीत बुमराह: यह काफी आश्चर्य की बात रही कि मुंबई ने तेज गेंदबाज बुमराह के नाम पर विचार नहीं किया और हार्दिक को टीम में लाकर कप्तानी दे दी. बुमराह साल 2013 से मुंबई इंडियंस का पार्ट हैं और वह भारतीय टीम के लिए कुछ मैचों में कप्तानी कर चुके हैं. इस साल आयरलैंड दौरे पर बुमराह ने ही कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी. अगर मुंबई को अगले सीजन के लिए कप्तान की जरूर होगी तो निश्चित तौर पर बुमराह के नाम पर विचार किया जाएगा.
सूर्यकुमार यादव: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार ने ही भारतीय टीम की कप्तानी की थी. पिछले आईपीएल में सूर्या ने रोहित की अनुपस्थिति में एक मैच में मुंबई की भी कप्तानी की थी. ये माना जा रहा था कि रोहित के बाद सूर्या को ही कप्तान बनाया जाएगा, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने काफी चौंकाने वाला फैसला लिया. अब हार्दिक फिट नहीं होते हैं तो सूर्या को कप्तानी मिल सकती है. हालांकि सू्र्या भी इंजर्ड हैं और उनके फरवरी में मैदान पर लौटने की उम्मीद है. सूर्या को बैसाखी के सहारे चलते देखा गया था.
रोहित शर्मा: हार्दिक के अनफिट होने पर मुंबई इंडियंस रोहित को फिर से कप्तानी संभालने का अनुरोध कर सकती है. वैसे ये देखना दिलचस्प होगा कि रोहित मुंबई का नेतृत्व करने के लिए हामी भरते हैं या नहीं. रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब जिताए. रोहित ने साल 2013 में पहली बार MI की कप्तानी की थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









