
IPL 2024: आईपीएल में विराट कोहली की धाक... ऑरेंज कैप जीतकर रचा इतिहास, इस खिलाड़ी के सिर सजा पर्पल कैप
AajTak
आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल छाए रहे. कोहली ने पूरे सीजन में बल्ले से शानदार खेल दिखाया और सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता. जबकि हर्षल पटेल ने पर्पल कैप हासिल किया.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का फाइनल मुकाबला 26 मई (रविवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. फाइनल मैच में कोलकता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हरा दिया. जहां कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरी बार आईपीएल चैम्पियन बनी है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने का सपना टूट गया.
कोहली ने रच दिया इतिहास
इस आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल छाए रहे. विराट कोहली ने पूरे सीजन में बल्ले से शानदार खेल दिखाया और सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता. जबकि हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमाया.
35 साल के विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में कुल 15 मैचों में 61.75 की औसत और 154.69 की स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए. इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 1 शतक और पांच अर्धशतक निकले. विराट ने दूसरी बार ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया है. कोहली ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल में दो बार ऑरेंज कैप जीता है. इससे पहले कोहली ने 2016 के सीजन में 973 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया था.
आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट:
वहीं तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की बात करें तो उन्होंने इस सीजन में कुल 14 मैचों में 19.87 के एवरेज और 9.73 की इकोनॉमी रेट से 24 विकेट अपने नाम किए. हर्षल पटेल ने दूसरी बार पर्पल कैप पर कब्जा जमाया है. इससे पहले हर्षल ने 2021 के सीजन में भी पर्पल कैप जीता था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









