
IPL 2022 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को झटका, दीपक चाहर हो सकते हैं बाहर!
AajTak
चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग-2022 की शुरुआत से पहले ही झटका लगा है. दीपक चाहर चोट के चलते आईपीएल का शुरुआती हिस्सा पूरी तरह से मिस कर सकते हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के पेस बॉलर दीपक चाहर चोट के चलते आईपीएल के अधिकतर हिस्से से बाहर हो सकते हैं. दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये देकर खरीदा था लेकिन अब वह इस आईपीएल में अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












