
IPL से संन्यास के बाद अब इस लीग में खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन! ऑक्शन के लिए रजिस्टर कराया नाम
AajTak
रविचंद्रन अश्विन अब विदेशी टी20 लीग्स में धमाल मचाते नजर आ सकते हैं. आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी अश्विन इस खेल में अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं.
भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 27 अगस्त 2025 को इ़ंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लेने की घोषणा की थी. इससे पहले अश्विन ने पिछले साल 18 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ही इंटरनेशनल क्रिकेट को बाय-बाय कहा था. आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अश्विन अब विदेशी टी20 लीग्स में खेलने के लिए योग्य हो चुके हैं.
रविचंद्रन अश्विन सबसे पहले इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) में खेलते नजर आ सकते हैं. अश्विन ने आईएलटी20 के ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है. अश्विन ने क्रिकबज से बातचीत में इस बात की जानकारी दी. यह लीग संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होती है. इस लीग के अब तक तीन सीजन हो चुके हैं. पिछले सीजन में दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर्स को हराकर खिताब जीता था.
यह भी पढ़ें: अश्विन ने अब बताई अचानक रिटायरमेंट की असली वजह, राहुल द्रविड़ के सामने हुए भावुक, VIDEO
रविचंद्रन अश्विन ने कहा, 'मैंने आईएलटी20 के ऑक्शन में अपना नाम भेज दिया है. उम्मीद है कोई टीम मुझे खरीदेगी.' अश्विन का मानना है कि जिंदगी में कोई पछतावा नहीं रहना चाहिए और वो क्रिकेट का आनंद आखिरी समय तक लेना चाहते हैं. अश्विन कहते हैं कि उन्होंने कभी ये फैसले बहुत सोच-समझकर नहीं लिए, बल्कि हमेशा छोटे रास्तों को चुनना पसंद किया. अश्विन ने कहा कि उनके दिमाग में पहले से ही विदेशी लीग्स में खेलने का विचार चल रहा था.
अश्विन ने आईपीएल में कितने विकेट झटके? रविचंद्रन अश्विन ने 221 आईपीएल मैचों में 187 विकेट लिए. वो आईपीएल इतिहास में पांचवे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने आईपीएल में अपना शुरुआती और आखिरी मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेला. अश्विन ने सीएसके को 2010 और 2011 में चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.
रविचंद्रन अश्विन कहते हैं, 'क्रिकेट खेलना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है, मैं इसे जारी रखना चाहता हूं. अंतिम समय तक खेल का आनंद लेना चाहता हूं.' कुल मिलाकर देखा जाए, तो अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से विदा लेने के बाद अब अपने करियर के आखिरी पड़ाव में विदेशी टी20 लीग्स में खेलकर क्रिकेट का आनंद लेना चाहते हैं.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










