
IPL मैच के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रीटेड पानी की सप्लाई पर NGT ने मांगी रिपोर्ट
AajTak
NGT ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रीटेड वाटर की सप्लाई पर डिटेल रिपोर्ट मांगी है. IPL मैच के दौरान स्टेडियम में पानी की सप्लाई की गई थी. जबकि बेंगलुरु इस समय भयानक पानी की किल्लत से जूझ रहा है. इसलिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 2 मई 2024 तक जवाब मांगा है.
बेंगलुरु में पानी की भयानक किल्लत चल रही है. नदियां, सरोवर, ताल, सब सूख रहे हैं. पानी की सप्लाई कम है. ऐसे में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रीटेड वाटर सप्लाई को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने डिटेल रिपोर्ट मांगी है. यह रिपोर्ट बेंगलुरु जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (BWSSB) से मांगी गई है.
एनजीटी ने BWSSB से एक विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है. इस रिपोर्ट में यह जानकारी देनी है कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कितना पानी इस्तेमाल हो रहा है. वो कहां से आता है. साथ ही सप्लाई किए जा रहे हैं पानी की गुणवत्ता का भी डिटेल होना चाहिए.
यह भी पढ़ें: देश की 13 नदियों में पानी नहीं... गंगा समेत कई नदियों के बेसिन में बहाव आधे से कम, क्या होगा गर्मी में?
NGT ने यह रिपोर्ट 21 मार्च, 2024 को India Today में छपी एक खबर पर स्वतः संज्ञान लेते मांगी है. खबर में बताया गया था कि जल संकट के बाद भी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को IPL 2024 के लिए उपचारित पानी (Treated Water) की सप्लाई होगी.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










