
IPL नीलामी में डिकॉक की सरप्राइज एंट्री, ग्रीन पहले सेट का हिस्सा, 350 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
AajTak
IPL 2026 मिनी ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी की गई है, जिसमें 40 खिलाड़ी अधिकतम 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर हैं. भारतीयों में सिर्फ वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई इस श्रेणी में शामिल हैं.
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में कुल 350 खिलाड़ी शामिल होंगे, जो 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है. इन में से 40 खिलाड़ियों ने खुद को अधिकतम 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्टर किया है. भारतीय खिलाड़ियों में सिर्फ वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई ही इस कैटेगरी में हैं.
कैमरन ग्रीन, जिन्हें ऑक्शन का सबसे महंगा खरीद माना जा रहा है, ने खुद को बैटर के तौर पर दर्ज किया है और वह पहले सेट में दिखाई देंगे. वहीं क्विंटन डिकॉक, दुनिथ वेलालगे और जॉर्ज लिन्डे, जो पहले लॉन्गलिस्ट में नहीं थे, उन्हें फाइनल लिस्ट में शामिल किया गया है. कुल मिलाकर 35 नए खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों के अनुरोध पर जोड़ा गया है.
हाल ही में वनडे में संन्यास से वापसी करने वाले दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज डिकॉक का आधार मूल्य एक करोड़ रुपये है. इस सूची में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी शामिल हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. स्मिथ आखिरी बार 2021 में आईपीएल में खेले थे.
350 शॉर्टलिस्टेड खिलाड़ियों में 240 भारतीय और 110 विदेशी हैं.
आईपीएल की एक विज्ञप्ति के अनुसार खिलाड़ियों की नीलामी के लिए कुल 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसे बाद में घटाकर 1005 कर दिया गया था. इन खिलाड़ियों में से ही अंतिम 350 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार की गई है.
नीलामी में खिलाड़ियों के पहले सेट में पृथ्वी शॉ और सरफराज खान शामिल हैं. इन दोनों ने अपना आधार मूल्य 75 लाख रुपये रखा है.

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












