
IPL इतिहास के वो 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना लगभग असंभव, 2 सिर्फ एक खिलाड़ी के नाम
AajTak
आईपीएल अपनी टीमों की संख्या और वैश्विक दर्शकों के मामले में लगातार विस्तार कर रहा है. हर गुजरते साल के साथ खेल की प्रतिस्पर्धा और तीव्रता और बढ़ती जा रही है. आईपीएल में हर साल नए रिकॉर्ड बनते-बिगड़ते हैं. लेकिन इस लीग के कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिनका टूटना असंभव है.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) का फाइनल मुकाबला 3 जून को होना है. इस लीग की लोकप्रियता अब पूरी दुनिया में देखने को मिल रही है. हर साल मार्च से मई तक का समय विशेष रूप से आईपीएल के लिए निर्धारित होता है, जिसमें दुनिया के सभी क्रिकेट बोर्ड अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को खेलने के लिए भेजते हैं. महज दो महीने के भीतर, कई खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ और उनके साथ खेलकर खुद को और भी बेहतर बना लेते हैं.
आईपीएल अपनी टीमों की संख्या और वैश्विक दर्शकों के मामले में लगातार विस्तार कर रहा है. हर गुजरते साल के साथ खेल की प्रतिस्पर्धा और तीव्रता और बढ़ती जा रही है. आईपीएल में हर साल नए रिकॉर्ड बनते-बिगड़ते हैं. लेकिन इस लीग के कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिनका टूटना असंभव है. यहां आईपीएल इतिहास के 5 ऐसे रिकॉर्ड आपको बता रहे हैं, जिनका टूटना असंभव है...
आईपीएल डेब्यू पर सबसे बड़ा निजी स्कोर
ब्रेंडन मैकुलम
18 अप्रैल 2008 को क्रिकेट की दुनिया हमेशा के लिए बदल गई, जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मुकाबला खेला. यहीं से आईपीएल की शुरुआत हुई और दुनिया ने पहली बार इस फटाफट क्रिकेट का अनुभव किया. एक पारी ने क्रिकेट के भविष्य को बदल कर रख दिया. इस मैच में ब्रेंडन मैकुलम ने सिर्फ 73 गेंदों में 158 रन ठोक डाले, जिसमें 10 चौके और 13 छक्के शामिल थे. 2008 में, इस तरह की आक्रामक बल्लेबाजी वनडे में भी कम ही देखने को मिलती थी. यह रिकॉर्ड आईपीएल डेब्यू पर किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है. आईपीएल में सिर्फ क्रिस गेल ने इससे ज्यादा रन बनाए हैं. जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए थे.
यह भी पढ़ें: IPL 2025 Playoffs Rules: बारिश आई, मैच रद्द या... आईपीएल के क्वालिफायर-एलिमिनेटर कैंसिल हुए तो कौन बनेगा विनर? जानें सब

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











