
iPhone 17 में मिलेगी तीन गुना फास्ट चार्जिंग, ये है कंपनी की तैयारी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
AajTak
Apple iPhone 17 और iPhone17 Pro सीरीज को बीते साल की तरह इस साल भी सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है. लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, इस साल iPhone 17 में 50W Wireless MagSafe चार्जिंग मिल सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Apple इस साल अपनी iPhone की लेटेस्ट सीरीज से पर्दा उठाएगा, जिसका नाम iPhone 17 और iPhone 17 Pro होगा. लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया है कि इस बार कंपनी फास्ट वायरलेस चार्जिंग देगी, जो कम समय में बैटरी का चार्ज करके दिखाएगा.
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में बताया है कि इस बार कंपनी MagSafe चार्जर को अपडेट कर सकती है, जिसकी मदद से यूजर्स का फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा. यह 50W का फास्ट चार्जर हो सकता है, यह चार्जिंग कैपिसिटी मौजूदा MagSafe चार्जिंग कैपिसिटी से करीब तीन गुना है.
MagSafe चार्जिंग का फायदा और ऐसे काम करता है
MagSafe चार्जिंग टेक्नोलॉजी के तहत आने वाले पावरबैंक हैंडसेट के बैक पैनल से चिपक जाते हैं, जिसमें मैग्नेटिक फील्ड का यूज किया जाता है. एक बार पावर बैंक हैडसेट से चिपक जाते हैं, उसके बाद फोन चार्ज होना शुरू कर देता है. अभी चार्जिंग में थोड़ा समय लगता है, लेकिन 50W के वायरलेस चार्जिंग के दौरान लगने वाले समय को कम किया जा सकेगा.
यह भी पढ़ें: खरीदना है नया स्मार्टफोन? जरूर चेक करें ये चीजें, वरना होगा नुकसान
आ रहे हैं न्यू MagSafe चार्जिंग मॉडल्स

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











