
Interview Questions: कौन सा जानवर भूख लगने पर कंकड़-पत्थर खा सकता है? जानिए जवाब
AajTak
General Knowledge: यूपीएससी हो या कोई अन्य बड़ी प्रतियोगिता परीक्षा...इंटरव्यू में इस तरह से घुमाकर सवाल पूछे जाते हैं कि अच्छे से अच्छा कैंडिडेट जवाब देने में कंफ्यूज हो सकता है. हम कुछ ऐसे ही सवाल और उनके जवाब बता रहे हैं, जो अक्सर इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं.
Tricky Interview Questions: सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का राउंड क्लियर करना सबसे मुश्किल काम होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सरकारी भर्तियों के इंटरव्यू में ज्ञान के साथ प्रेजेंस ऑफ माइंड की भी परीक्षा होती है. इंटरव्यू में अक्सर ऐसे ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं, जिनका जवाब देने के लिए दिमाग दौड़ाना पड़ता है. आइये बताते हैं कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब.
प्रश्न: सिलबट्टा को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? उत्तर: सिलबट्टा को अंग्रेजी में ग्राइंडिंग स्टोन कहते हैं.
प्रश्न: ऐसा कौन सा फूल है जिसका वजन 10 किलो तक है? उत्तर: मलेशिया और इंडोनेशिया में पाया जाने वाला रैफलेसिया फूल एक अद्भुत परजीवी पौधा है, जिसका फूल लगभग 14 मीटर व्यास का होता है, वनस्पति जगत के सभी पौधों के फूलों से बड़ा होता है और इसका वजन 10 किलो तक हो सकता है.
प्रश्न: किस फल को पकने में 2 वर्ष लगते हैं? उत्तर: अनानास
प्रश्न: ऐसा कौन सा जानवर है जिसका दिल कार जितना बड़ा है? उत्तर : व्हेल
प्रश्न: कौन सा जानवर भूख लगने पर कंकड़-पत्थर खा सकता है? उत्तर: शुतुरमुर्ग

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












