
BSF जवान ने दिल से गाया ‘संदेशे आते हैं’, वीडियो वायरल… लोग बोले– इस सॉन्ग का असली हकदार
AajTak
इंस्टाग्राम पर जैसे ही चक्रपाणि नागिरी का यह वीडियो पहुंचा, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की लाइन लग गई. लोगों ने उनकी आवाज की सादगी और जज्बे की खुलकर तारीफ की.
फिल्म बॉर्डर-2 का नया वर्जन ‘संदेशे आते हैं’ इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है. लोग इस गाने को सुनते ही पुरानी बॉर्डर फिल्म से इसकी तुलना करने लगे हैं. वहीं वरुण धवन के एक्सप्रेशन पर भी यूजर्स मीम बना-बनाकर मज़ाक उड़ा रहे हैं. कुल मिलाकर गाना चर्चा में है और हर तरफ इसी की बातें हो रही हैं.
इसी बीच इंस्टाग्राम पर BSF जवान चक्रपाणि नागिरी का गाया हुआ 'संदेशे आते हैं' का वर्जन अचानक वायरल हो गया है. उनकी आवाज इतनी सोलफुल और सच्ची लगी कि लोगों ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की बरसात कर दी. अब तो इस वर्जन पर रिमिक्स भी बनने लगे हैं और कई रील मेकर्स इसे इस्तेमाल कर रहे हैं.
वीडियो देखते समय साफ महसूस होता है कि इसमें न कोई भव्य लोकेशन है, न कोई प्रोफेशनल म्यूजिक. बस एक सैनिक, उसका दिल छू लेने वाला अंदाज और हर लाइन में उतरा हुआ जज्बा. शायद इसी सादगी की वजह से यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और हर तरफ शेयर होने लगा.
देखें वायरल वीडियो
नागिरी ने यह वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में मानो रिएक्शन की लाइन लग गई. किसी ने लिखा -सर… इमोशनल हो गए, तो किसी ने कहा कि एक फौजी होकर खुद यह गाना गाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए.” एक और यूजर ने कमेंट किया मुझे इस गाने की खुशबू महसूस हो रही है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











