
Mauni Amavasya 2026 Rashifal: 18 जनवरी से इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, बनेगा युति दृष्टि योग! मौनी अमावस्या रहेगी लाभकारी
AajTak
Mauni Amavasya 2026 Rashifal: मौनी अमावस्या 2026 पर बुध और मंगल की युति दृष्टि योग बन रही है, जो कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आएगी. तो आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.
Mauni Amavasya 2026 Rashifal: मौनी अमावस्या साल 2026 की पहली अमावस्या है, जिसको 18 जनवरी को मनाया जाएगा. इस दिन लोग नदियों और सरोंवरों में स्नान करते हैं और गरीबों को अपनी इच्छानुसार जाकर दान करते हैं. ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार मौनी अमावस्या बहुत ही शुभ मानी जा रही है क्योंकि इस दिन बुध और मंगल एक साथ आमने सामने आकर युतिदृष्टि राजयोग का निर्माण कर रहे हैं. अमावस्या पर बुध और मंगल एक-दूसरे से 0 डिग्री पर स्थित होकर ''युति दृष्टि योग'' बनाएंगे, जो कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ मानी जा रही है. तो चलिए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.
मिथुन राशि
मौनी अमावस्या पर युति दृष्टि योग का बनना मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा. यात्रा करने के लिए 18 जनवरी 2026 के बाद का समय कामकाजी लोगों के लिए हितकारी रहेगा. विवाहित जातकों के सुख व सुविधाओं में पहले के मुकाबले काफी वृद्धि होगी. नई जॉब की तलाश में जुटे जातकों को शानदार मौका मिलेगा. रिश्तों को प्राथमिकता देने से विवाहित जातकों को लाभ होगा. इसके अलावा घर का माहौल पहले की तरह सामान्य रहने लगेगा.
धनु राशि
युति दृष्टि योग का मौनी अमावस्या पर बनना धनु राशि वालों के लिए अच्छा नहीं, बहुत अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा जातकों को करियर में अच्छी-खासी ग्रोथ देखने को मिलेगी. नई डील्स के फाइनल होने से कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा. इसके अलावा करीबियों के साथ पहले से अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी.
कुंभ राशि

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











