
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए फिर बढ़ी छुट्टियां, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल
AajTak
सर्दी और कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश जारी कर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूलों को एक बार फिर बंद करने का आदेश दिया है. नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के लिए 17 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे.
घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए नोएडा के स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. इसे लेकर जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी किया गया है. आदेश के मुताबिक, जिले में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को अगले दो दिन यानी 17 जनवरी तक बंद रहेंगे. बता दें कि बढ़ती सर्दी को देखते हुए इससे पहले कक्षाओं को 15 जनवरी तक के लिए बंद किया गया था लेकिन एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया गया है.
बच्चों के हेल्थ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है. ज्यादा ठंड की वजह से छोटे बच्चों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसे देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है.
कब खुलेंगे स्कूल?
डीएम की ओर से जारी हुए आदेश में बताया गया कि सभी बोर्ड के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखा जाएगा. ये आदेश केवल नर्सरी से कक्षा 8 तक के लिए जारी किया गया है. कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक की सभी कक्षाएं ऑफलाइन मोड में चलती रहेंगी. ऐसे में 18 जनवरी को संडे का दिन है, तो अब स्कूलों को 19 जनवरी से ही खोला जाएगा.
यूपी के इन जिलों में भी बंद हैं स्कूल
नोएडा के अलावा भी यूपी के कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. इनमें प्रयागराज में 20 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे. साथ ही सहारनपुर और बिजनौर में भी 8वीं तक के स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











