
रिपब्लिक डे सेल में बंपर डिस्काउंट, 8000 रुपये तक सस्ते हुए इस कंपनी के फोन
AajTak
Realme ने अपनी रिपब्लिक डे सेल का ऐलान कर दिया है. इस सेल का फायदा उठाकर आप सस्ते में ब्रांड के फोन्स को खरीद सकते हैं. कंपनी 8000 रुपये तक की छूट अपने फोन्स पर दे रही है. इस सेल का फायदा कंज्यूमर्स रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही ऐमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर भी उठा सकते हैं. आइए जानते हैं सेल में मिल रहे डील्स की डिटेल्स.
नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो रिपब्लिक डे सेल का फायदा उठा सकते हैं. विभिन्न स्मार्टफोन्स ब्रांड्स ने अपनी सेल का ऐलान कर दिया है. Realme ने भी अपने फोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है. इसका फायदा उठाकर आप सस्ते में फोन खरीद सकते हैं.
रियलमी सेल का फायदा आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही Amazon और Flipkart पर भी मिलेगा. इन ऑफर्स को आप 22 जनवरी तक एक्सेस कर सकते हैं. इस सेल में आपको 8 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा. आइए जानते हैं सेल में मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
कंपनी की सेल से आप विभिन्न स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं. Realme Narzo 90x का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 12,749 रुपये में मिलेगा. इस पर 1250 रुपये का कूपन और 250 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट है. वहीं Narzo 90 के सभी वेरिएंट्स पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट है.
यह भी पढ़ें: Realme P4 Power 5G: 10000mAh बैटरी वाला पहला Smartphone
Narzo 80 Pro पर 2000 रुपये तक का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है. इस फोन के अलग-अलग वेरिएंट पर आपको अलग-अलग ऑफर मिलेगा. वहीं Realme 80 Lite 5G पर 1500 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 250 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट मिल रहा है. यानी आप 1750 रुपये की बचत कर सकते हैं.
Realme GT 7 Pro की कीमत 1000 रुपये कम हुई है और आप इस फोन को 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं. वहीं Realme GT 7T पर 4000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 4000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. फोन को नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











