
'जीत की रसमलाई...', BMC के नतीजे आए तो सोशल मीडिया मीठा-मीठा हो गया, याद आए राज ठाकरे
AajTak
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों में बीजेपी को पहली बार मुंबई में अपना मेयर बनाने का मौका मिला है. इस चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस को तगड़ी हार मिली है. राज ठाकरे की हार के बाद लोग सोशल मीडिया में रसमलाई की चर्चा कर रहे हैं और राज ठाकरे को रसमलाई की सौगात दे रहे हैं.
नतीजे महाराष्ट्र निकाय चुनाव के आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड रसमलाई हो रहा है. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोगों के पोस्ट में दो नाम सामने आ रहे हैं. तमिलनाडु के बीजेपी नेता अन्नामलाई और एमएनएस चीफ राज ठाकरे. कई लोग रसमलाई की तस्वीर शेयर करते हुए एमएनएस चीफ राज ठाकरे को महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत की बधाई दे रहे हैं और साथ ही उन्हें अन्नामलाई की याद दिला रहे हैं. बता दें कि महाराष्ट्र निकाय चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी जोर शोर से उतरी थी लेकिन उन्हें करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है.
बीजेपी की जीत और रसमलाई का कनेक्शन
एक यूजर ने बीएमसी रिजल्ट का टैग लगाकर लिखा रसमलाई खा लो फ्रेंड्स...
एक दूसरे यूजर ने लिखा- अब तो राज ठाकरे रसमलाई में डुबकी लगा रहे हैं.
बिंग पॉलिटिकल नाम के यूजर ने लिखा- राज ठाकरे की नई रसमलाई दुकान में आपका स्वागत है.
Welcome to Raj Thackeray's new rasmalai shop!#BMCResults pic.twitter.com/21i5TaF7kB

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











