
INS Vikrant से डरता है Pakistan, PM Modi ने लाल क़िला से संबोधन में किया जिक्र
Zee News
Indigenous Aircraft INS Vikrant: आईएनएस विक्रांत भारत में बना एयरक्राफ्ट कैरियर है. आईएनएस विक्रांत पर मिग-29 और तेजस जैसे लड़ाकू विमान तैनात हो सकते हैं.
नई दिल्ली: INS विक्रांत एयरक्राफ्ट कैरियर आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान है क्योंकि इसे पूरी तरह से देश में ही तैयार किया गया है. तकनीक से लेकर कलपुर्जों तक यहां तक कि जहाज में इस्तेमाल होने वाला स्टील भी भारत में बना है. INS विक्रांत का जिक्र आज पीएम मोदी ने लाल क़िला से राष्ट्र के नाम संबोधन में भी किया. भारत का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत इंडियन नेवी की वो ताकत है जिसके नौसेना में शामिल होने के बाद सागर में कोई भी दुश्मन भारत पर आंख उठाने की जुर्रत नहीं कर सकेगा.More Related News
