)
114 राफेल नहीं… अब इतने लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत! फ्रांस ने M88 जेट इंजन पर फंसाया पेंच? जानें आगे की तैयारी
Zee News
Rafale deal India: इंडियन एयरफोर्स की हवाई ताकत को बड़ा बूस्टर मिलने वाला है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना को दुनिया की सबसे घातक हवाई शक्ति बनाने की दिशा में इसी हफ्ते एक बहुत बड़ा फैसला लिया जा सकता है. भारत और फ्रांस के बीच होने वाली राफेल डील अब सिर्फ 114 विमानों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह आंकड़ा 200 के पार जा सकता है.
Rafale deal India: भारतीय वायुसेना अपनी गिरती हुई मारक क्षमता को फिर से पटरी पर लाने के लिए एक बड़े रक्षा सौदे की ओर बढ़ रही है. भारत और फ्रांस के बीच चल रही 114 मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) की डील का विस्तार हो सकता है. वायुसेना अब अपने बेड़े में राफेल विमानों की संख्या 200 के पार ले जाने पर विचार कर रही है ताकि देश की सुरक्षा को अभेद्य बनाया जा सके. दरअसल, भारतीय वायुसेना लंबे समय से लड़ाकू विमानों की कमी का सामना कर रही है. वर्तमान में स्वीकृत 42 स्क्वाड्रन के मुकाबले हमारे पास बहुत कम विमान बचे हैं. IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय अब एक नए और बेहद महत्वाकांक्षी 50 स्क्वाड्रन बनाने पर विचार कर रहा है. इस योजना के तहत राफेल विमानों की संख्या को मौजूदा प्रस्ताव से कहीं ज्यादा बढ़ाया जा सकता है.
