)
स्पेन में होगा मेकओवर और भारत में मचेगा गदर! टाटा और DRDO मिलकर बना रहे हैं C-295 शिकारी, पाताल में भी दुश्मन की लेगा खबर
Zee News
TATA Airbus DRDO Develop C-295 MRMR Aircraft: C-295 विमान में किए जाने वाले विशेष मिशन अमेंडमेंट स्पेन में किए जाएंगे. जहां एयरबस को इस तरह के स्पेशल मिशन कन्वर्जन का लंबा अनुभव है. बेस कॉन्फिगरेशन के सफल जांच के बाद, विमान का निर्माण और सेंसर इंटीग्रेशन का काम भारत में किए जाने की योजना है. इससे देश में एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती मिलेगी. लंबे समय तक फ्लीट सपोर्ट भी देश के भीतर ही संभव होगा.
TATA Airbus DRDO Develop C-295 MRMR Aircraft: भारतीय नौसेना के लिए C-295 विमान के विशेष मिशन वेरिएंट पर विकास कार्य शुरू कर दिया है. इस पर टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) एयरबस और DRDO के तहत काम करने वाली (CABS) काम कर रही है. यह वेरिएंट मीडियम रेंज मैरीटाइम रिकॉनिसेंस (MRMR) मिशनों के लिए तैयार किया जा रहा है. यही संस्करण भारतीय कोस्ट गार्ड के लिए भी विकसित किया जाएगा. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
