)
इंतजार खत्म! IAF को मिलेंगे 20 नए तेजस Mk1A, HAL-GE के बीच बनी बात! अमेरिका देगा नए F404 जेट इंजन
Zee News
LCA Tejas Mk1A Fighter Jet: भारतीय वायुसेना के आधुनिक लड़ाकू विमान LCA Tejas Mk1A के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है. अमेरिकी कंपनी General Electric Aerospace ने भरोसा दिया है कि वह वित्त वर्ष 2026-27 में भारत को 20 नए F404-IN20 इंजन डिलीवर करेगी. इंजनों की इस सप्लाई से Hindustan Aeronautics Limited (HAL) को तेजस विमानों का उत्पादन तेज करने में बड़ी मदद मिलेगी. जिससे IAF को 20 और नए तेजस लड़ाकू विमान मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा.
LCA Tejas Mk1A Fighter Jet: इंडियन एयरफोर्स की हवाई ताकत में जबरदस्त इजाफा होने वाला है. दरअसल, भारत वर्तमान में खुद स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस Mk1A बना रहा है. हालांकि, इसके जेट इंजन के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है. इसी से जुड़ी बेहद अहम खबर सामने आई है. IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, HAL और अमेरिकी कंपनी GE ने जेट इंजन F-404 को लेकर फाइनल बातचीत की है. आपको बता दें, भारत अपनी वायुसेना को आधुनिक बनाने के लिए पुराने पड़ चुके मिग विमानों को हटाकर स्वदेशी तेजस Mk1A को शामिल कर रहा है. वहीं, पिछले कुछ समय से वैश्विक सप्लाई चेन की दिक्कतों की वजह से GE इंजनों की डिलीवरी में देरी कर रहा था. लेकिन अब हालात सुधर रहे हैं. जनवरी 2026 की शुरुआत तक GE ने 5 इंजन भारत भेज दिए हैं और मार्च 2026 तक 5 और इंजन आने की उम्मीद है.
