)
आ रही ब्रह्मोस की 'बिग सिस्टर'! DRDO बना रहा AL-HCM हाइपरसोनिक मिसाइल, आवाज से 5 गुना तेज रफ्तार; यूं मचाएगी भारी तबाही
Zee News
DRDO AL-HCM missile: भारत के रक्षा वैज्ञानिकों ने एक ऐसी मिसाइल पर काम शुरू कर दिया है जो भविष्य के युद्धों का चेहरा बदल देगी. यह मिसाइल इतनी तेज होगी कि दुश्मन को पलक झपकने का मौका भी नहीं मिलेगा. हवा से छोड़ी जाने वाली यह हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल (AL-HCM) भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों को वो ताकत देगी, जिसका मुकाबला करना फिलहाल किसी भी देश के लिए नामुमकिन है.
DRDO AL-HCM missile: भारत अब दुनिया की उन चुनिंदा महाशक्तियों में शामिल होने जा रहा है जिनके पास अपनी हाइपरसोनिक तकनीक है. दरअसल, भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) अब एक ऐसी मिसाइल बना रहा है जो हवा से छोड़ी जाएगी और हाइपरसोनिक रफ्तार यानी आवाज से 5 गुना तेज हमला करेगी. इस मिसाइल का नाम AL-HCM यानी Air-Launched Hypersonic Cruise Missile रखा गया है. बता दें, यह मिसाइल भारतीय वायुसेना की लंबी दूरी तक मार करने की ताकत को एक नए स्तर पर ले जाएगी. ये मिसाइल खासतौर पर इंडियन एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों जैसे कि सुखोई-30MKI के लिए बनाई जा रही है.
