)
आसमान से गिरेगा 'मौत का गोला'! हजारों ALBM बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस होगी भारतीय वायुसेना; जानें पूरा प्लान
Zee News
IAF Air Launched Ballistic Missile: भारतीय वायुसेना अब अपनी रणनीति में एक बहुत बड़ा बदलाव करने जा रही है. सरहद पार बैठे दुश्मनों के बंकर और एयरबेस अब पहले से कहीं ज्यादा निशाने पर होंगे. भारत सरकार ने हवा से छोड़ी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों (ALBM) की संख्या को बढ़ाने का फैसला किया है. इसका मतलब यह है कि अब हमारे फाइटर जेट्स सिर्फ छोटी मिसाइलें ही नहीं, बल्कि भारी-भरकम और बिजली जैसी तेज रफ्तार वाली मिसाइलें लेकर उड़ेंगे, जो पलक झपकते ही दुश्मन का नामोनिशान मिटा देंगी.
IAF Air Launched Ballistic Missile: भारतीय वायुसेना ने अपनी लंबी दूरी की मारक क्षमता को कई गुना बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, वायुसेना ने अपनी एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (ALBM) की इन्वेंट्री यानी स्टॉक को बढ़ाने का फैसला लिया है. यह फैसला बदलते क्षेत्रीय खतरों और दुश्मन के मजबूत होते डिफेंस सिस्टम को देखते हुए लिया गया है. अब वायुसेना का मकसद सिर्फ मिसाइल रखना नहीं, बल्कि उन्हें इतनी भारी संख्या में रखना है कि युद्ध के समय हमला कभी न रुके. IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना अब अपनी Conventional Deterrence यानी परंपरागत मारक क्षमता को मजबूत करने के लिए ALBM मिसाइलों पर बड़ा दांव लगा रही है. ये मिसाइलें क्रूज मिसाइलों से कहीं ज्यादा तेज और खतरनाक होती हैं. इन्हें फाइटर जेट्स से बहुत ऊंचाई पर छोड़ा जाता है, जहां से ये सीधे नीचे की तरफ बिजली की रफ्तार से गिरती हैं.
