)
एलन मस्क के रैप्टर को टक्कर देगा भारत का मीथेन शिकारी! ISRO ने खोला तिजोरी का दरवाजा, प्राइवेट कंपनियों की लगेगी लॉटरी
Zee News
ISRO LOX Methane Engines: ISRO ने इसके लिए Expression of Interest (EOI) जारी किया है. इसमें भारतीय उद्योगों को LOX-मीथेन इंजन के कंस्ट्रक्शन में पार्टनरशिप के लिए इनवाइट किया गया है. ISRO अब इस तकनीक में प्राइवेट कंपनियों की मदद से बड़े स्तर पर प्रोडक्शन की तैयारी कर रहा है.
ISRO LOX Methane Engines: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च व्हीकल (NGLV) पर तेजी से काम कर रहा है. यह फिर से इस्तेमाल होने वाला (रीयूजेबल) हेवी-लिफ्ट रॉकेट होगा. इसे भविष्य में बड़े सैटेलाइट मिशन, इंटरप्लानेटरी फ्लाइट और कम लागत में अंतरिक्ष पहुंच के लिए तैयार किया जा रहा है. इस रॉकेट की सबसे बड़ी खासियत LOX-मीथेन इंजन तकनीक होगी. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
