)
DRDO की सबसे 'खुफिया' मिसाइल! आवाज से 5 गुना तेज रफ्तार, 1000 KM की रेंज तक लाएगी जलजला; जानें पूरा प्लान
Zee News
DRDO hypersonic missile: भारतीय नौसेना एक बेहद लंबी दूरी वाली, हवा से लॉन्च होने वाली 'एंटी-शिप बैलिस्टिक' मिसाइल हासिल करने की योजना बना रही है. यह मिसाइल 1,000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम होगी. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हमारे लड़ाकू विमान दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम की रेंज में आए बिना ही उनके जहाजों को समंदर की गहराइयों में भेज सकेंगे.
DRDO hypersonic missile: आज के दौर में समंदर की जंग बदल चुकी है. दुश्मन के पास ऐसे रडार और मिसाइलें हैं जो कई सौ किलोमीटर दूर से ही हमारे विमानों को पकड़ सकते हैं. ऐसे में भारतीय नौसेना ने एक मास्टरस्ट्रोक खेला है. नौसेना अब एक ऐसे हथियार की तलाश में है जो 'हाइपरसोनिक' रफ्तार यानी आवाज से 5 गुना तेज से दुश्मन पर हमला करे. यह कोई साधारण क्रूज मिसाइल नहीं होगी, बल्कि एक 'बैलिस्टिक स्टाइल' का हथियार होगा. इसका मतलब है कि यह लॉन्च होने के बाद बहुत ऊपर जाएगी और फिर बिजली की रफ्तार से सीधे दुश्मन के जहाज पर गिरेगी.
