)
सिर्फ S-400 नहीं, भारत के पास है 'सुरक्षा की पांच परतें'! यूक्रेन युद्ध की खबरों के बीच समझें IAF का गेम-प्लान
Zee News
S-400 Air Defence India: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जब यूक्रेन ने रूस के S-400 मिसाइल सिस्टम को तबाह करने का दावा किया, तो पूरी दुनिया में शोर मच गया. लोग पूछने लगे कि क्या भारत ने रूस से यह सिस्टम खरीदकर गलती की? लेकिन सच तो यह है कि जो लोग S-400 की आलोचना कर रहे हैं, वे भारत की असली ताकत और रणनीति को समझ ही नहीं पा रहे हैं.
S-400 Air Defence India: हाल के दिनों में कुछ विदेशी थिंक-टैंक और रिपोर्टों ने दावा किया कि रूस का S-400 Triumf सिस्टम यूक्रेन के हमलों को रोकने में नाकाम रहा है. ऐसे में, ताजा चर्चाओं के बीच यह सवाल उठा कि क्या भारत की सुरक्षा खतरे में है? लेकिन IDRW की रिपोर्ट साफ़करती है कि भारत की हवाई सुरक्षा सिर्फ एक सिस्टम पर टिकी नहीं है. भारत एक 'मल्टी-लेयर्ड' यानी कई परतों वाला सुरक्षा कवच इस्तेमाल करता है, जहां S-400 सिर्फ एक हिस्सा है, पूरी कहानी नहीं. जब कोई देश S-400 खरीदता है, तो वह उसे एक जादुई छड़ी की तरह देखता है, लेकिन युद्ध ऐसे नहीं लड़े जाते. RUSI (Royal United Services Institute) जैसी संस्थाओं ने S-400 की कमियों पर जो शोर मचाया है, वह भारत के मामले में फिट नहीं बैठता. भारत ने रूस से S-400 की पांच यूनिट्स का सौदा किया था, जिनमें से ज्यादातर भारत पहुंच चुकी हैं. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
