)
राफेल डील के बीच DRDO का जलवा! फ्रांस खरीदेगा स्वदेशी 'पिनाका' LRGR-120; US रिपोर्ट में ताकत की जमकर तारीफ
Zee News
Pinaka LRGR-120: भारत ने रक्षा के क्षेत्र में एक ऐसी कामयाबी हासिल कर ली है, जिसने दुश्मनों की रातों की नींद उड़ा दी है. स्वदेशी रॉकेट सिस्टम 'पिनाका' अब इतना ताकतवर और सटीक हो गया है कि वह 120 किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन के कमांड सेंटर को पलक झपकते ही तबाह कर सकता है. इसी बीच खबर यह भी है कि फ्रांस ने पिनाका रॉकेट खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है. वहीं, US की रिपोर्ट में भी पिनाका रॉकेट की तारीफ की है.
Pinaka LRGR-120 DRDO: भारत का रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) लगातार देश की सैन्य शक्ति को नया आयाम दे रहा है. IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, पिनाका के नए वेरिएंट LRGR-120 ने पिछले साल के अंत में हुए परीक्षणों के दौरान 120 किलोमीटर की दूरी पर रखे लक्ष्य को पूरी सटीकता के साथ भेद दिया. यह पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से विकसित हथियार है, जो भारतीय सेना की मारक क्षमता को कई गुना बढ़ा देगा. वहीं, अमेरिकी मैगजीन The National Interest की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह रॉकेट सिस्टम अब केवल गोले बरसाने के बजाय सटीक निशाना लगाने की नई ताकत बन गया है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
