)
विदेशों में दहाड़ेगी स्वदेशी Astra MkII मिसाइल, 200 KM दूर बैठे दुश्मन के उड़ाएगी परखच्चे; DRDO निर्यात को तैयार
Zee News
Astra MkII missile: भारत का रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO अब अपनी सबसे आधुनिक मिसाइल Astra MkII को दुनिया भर में बेचने की तैयारी कर रहा है. हालिया रिपोर्ट की मानें तो इस मिसाइल को 2026 के मध्य तक बड़े पैमाने पर उत्पादन की मंजूरी मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही, कई देशों ने इस भारतीय मिसाइल को अपने लड़ाकू विमानों में लगाने की इच्छा भी जाहिर की है.
Astra MkII DRDO missile export: भारत अब रक्षा क्षेत्र में केवल खरीदार नहीं, बल्कि एक बड़ा डिफेंस उपकरणों का निर्यातक देश बनने की राह पर है. IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, DRDO की अस्त्र MkII मिसाइल अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी है. अस्त्र एमके-2 एक बियॉन्ड विजुअल रेंज मार करने में सक्षम है. वहीं, एक वरिष्ठ DRDO अधिकारी ने पुष्टि की है कि विदेशी वायु सेनाओं ने इस मिसाइल में गहरी दिलचस्पी दिखाई है. इसी को ध्यान में रखते हुए, अब इस मिसाइल के खास एक्सपोर्ट वेरिएंट बनाने की प्लानिंग बनाई है, जिन्हें विदेशी लड़ाकू विमानों के हिसाब से ढाला जा सकेगा.
