)
LoC पर दिखे पाकिस्तानी Drone! इधर इंडियन आर्मी ने किया 'मौत' का बंदोबस्त, आ रहा घातक 'IG-T-Shul' एंटी-ड्रोन
Zee News
Pak drone spotted: ड्रोन के बढ़ते खतरों के बीच भारतीय सेना ने अब अपनी सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. आईजी डिफेंस ने भारतीय सेना और नौसेना के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है, जिसके तहत स्वदेशी 'त्रिशूल' एंटी-ड्रोन सिस्टम को बेड़े में शामिल किया जाएगा.
Anti Drone System Indian Army: आज के दौर में युद्ध के तौर-तरीके पूरी तरह बदल चुके हैं. अब सीमा पर केवल सैनिक ही नहीं, बल्कि छोटे-छोटे आत्मघाती ड्रोन भी बड़ा खतरा बन गए हैं. इसी बीच, LoC पर दुश्मन ड्रोन के मंडराने की घटनाएं दर्ज की गई है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से सीमा पर लगातार ड्रोन दिखाई दे रहे हैं. इधर दूसरी ओर, भारतीय सेना और नौसेना ने एक ऐसे ड्रोन पर दांव लगाया है. जिसके खेमे में शामिल होने के बाद, दुश्मन के ड्रोन तो दूर की बात है, परिंदा भी पर नहीं मार सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सशस्त्र बल ने आईजी डिफेंस द्वारा विकसित IG-T-Shul (त्रिशूल) ड्रोन पर भरोसा जताया है. जिसे अपने खेमे में शामिल करने के लिए एक बड़ा ऑर्डर दिया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह संयोग ही हो सकता है कि दुश्मन ड्रोन के खात्मे के लिए सेना तुरंत एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करने जा रही है.
