)
KF-21 बोरामे की एतिहासिक उड़ान, 1600 घंटे की फ्लाइंग बिना क्रैश पूरा; दक्षिण कोरिया का हवाई योद्धा तैयार
Zee News
KF-21 Boramae: दक्षिण कोरिया के KF-21 बोरामे फाइटर जेट ने 42 महीनों में 1,600 से अधिक बिना हादसे की उड़ानों के साथ सभी फ्लाइट टेस्ट पूरे कर लिए हैं. अब यह 4.5 जेनरेशन स्वदेशी जेट इसी साल से ऑपरेशनल स्क्वाड्रनों में शामिल होगा.
KF-21 Boramae: दक्षिण कोरिया के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है. देश की रक्षा खरीद एजेंसी DAPA ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि KF-21 Boramae फाइटर जेट ने अपने सभी डेवलपमेंट फ्लाइट टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं. करीब 42 महीनों में 1,600 से ज्यादा उड़ानें हुईं और सबसे खास बात एक भी हादसा नहीं हुआ है. DAPA के मुताबिक, यह साबित करता है कि KF-21 एक पूरी तरह से सक्षम 4.5 जेनरेशन स्वदेशी फाइटर जेट है और साउथ कोरिया अब उन चुनिंदा देशों में शामिल हो चुका है, जो खुद का आधुनिक लड़ाकू विमान डिजाइन और विकसित कर सकते हैं. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
