)
DRDO ने स्वदेशी एंटी-टैंक MPATGM मिसाइल का किया सफल परीक्षण, चलते हुए टारगेट को पल भर में किया तबाह; देखें वीडियो
Zee News
DRDO MPATGM missile test: भारतीय सेना के हाथों में अब एक ऐसा हथियार आ गया है. जिसकी एक दहाड़ से दुश्मन टैंकों के परखच्चे उड़ जाएंगे. दरअसल, भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO ने स्वदेशी 'एंटी-टैंक' मिसाइल का सफल परीक्षण करके दुनिया को अपनी ताकत दिखा दी है. यह मिसाइल इतनी स्मार्ट है कि यह चलते हुए टैंक को भी ढूंढकर उसे ऊपर से तबाह कर देती है.
DRDO MPATGM missile test: भारत अब रक्षा के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर होने की ओर बढ़ रहा है. इसी कड़ी में, भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. 11 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के अहिल्या नगर स्थित KK Ranges में MPATGM (Man Portable Anti-Tank Guided Missile) का सफल परीक्षण किया है. PIB की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मिसाइल ने एक चलते हुए टारगेट पर सटीक निशाना साधा. DRDO द्वारा जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता कि मिसाइल ने जैसे ही टारगेट को हिट किया, उसके परखच्चे उड़ गए. Third Generation Fire & Forget Man Portable Anti-Tank Guided Missile (MPATGM) with top attack capability was flight tested successfully against moving target
