)
पाकिस्तान के 19 फाइटर जेट भारत ने गिराए! विदेशी मीडिया का खुला खेल, JF-17 और F-16 के मलबे से निकला असली सच
Zee News
Fihgter jet War: ऑपरेशन सिंदूर में फाइटर जेट्स की जंग की असली तस्वीर दुनिया के सामने आ गई है.पाकिस्तान के इशारे पर फैलाया गया, विदेशी मीडिया का प्रोपेगैंडा फेल हो गया है. ओपन सोर्स इंटेल और ऑस्ट्रेलिया बेस्ड संगठन के मुताबिक, जंग में कम से कम पाकिस्तान के 6 से 9 विमान नष्ट हुए हैं. इसके अलावा हैंगर पर भारतीय हमले में भी फाइटर जेट नष्ट हुए हैं. ऐसे कुल संख्या करीब 19 पहुंच जाती है.
Fighter jet War: भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए संघर्ष के दौरान पश्चिमी मीडिया की रिपोर्ट्स ने राफेल के दामन पर जंग की हार का दाग लगा दिया था. हालांकि अब सच्चाई बाहर आ रही है. इससे साबित होता है कि सूचना का युद्ध भारत ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हार गया था, लेकिन असली जीत भारत की ही हुई थी. शुरूआत में दावा किया गया कि भारत ने 5 राफेल सहित कुल 7 फाइटर जेट गवाएं. हालांकि स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
