)
IIT मद्रास का बड़ा धमाका! तोपों के गोलों में लगाया 'रामजेट' इंजन, रेंज हुई 50% ज्यादा; पुरानी तोपें बनेंगी सुपर गन
Zee News
Ramjet artillery shell IIT Madras: भारतीय वैज्ञानिकों ने एक बार फिर दुनिया को हैरान कर दिया है. अब दुश्मन सीमा के उस पार कहीं भी छिप जाएं, भारत के गोलों से बच नहीं पाएंगे. IIT Madras के होनहार दिमागों ने तोपों के लिए एक ऐसा 'जादुई' गोला तैयार किया है, जो अब पहले से कहीं ज्यादा दूर तक मार करेगा. यह तकनीक इतनी धाकड़ है कि पुरानी तोपें भी अब नई और खतरनाक मिसाइलों जैसा काम करेंगी.
Ramjet artillery shell IIT Madras: आधुनिक युद्ध में वही जीतता है जिसकी पहुंच दूर तक होती है. ऐसे में, IIT मद्रास ने एक ऐसी सफलता हासिल की है जो पूरी दुनिया में बहुत कम देशों के पास है. आमतौर पर तोप से गोला छूटने के बाद वह केवल अपनी रफ्तार के भरोसे आगे बढ़ता है और धीरे-धीरे नीचे गिर जाता है. लेकिन IIT मद्रास के वैज्ञानिकों ने गोले के पिछले हिस्से में एक छोटा सा 'रामजेट इंजन' फिट कर दिया है. अब जैसे ही गोला तोप से बाहर निकलता है, यह इंजन चालू हो जाता है और हवा से ऑक्सीजन लेकर गोले को हवा में ही और तेज रफ्तार और धक्का देता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि हमें नई तोपें खरीदने की जरूरत नहीं है. बस पुराने गोलों को इस नए इंजन वाले गोले से बदलना होगा.
