)
भारत का ब्लू-वॉटर प्लान! अरिहंत और प्रोजेक्ट-77 ने बढ़ाई दुश्मनों की बेचैनी, 2040 तक पाताल में होगी इंडियन नेवी की परमाणु हुकूमत
Zee News
India Nuclear Powered Submarine: साल 2040 तक भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर्ड पनडुब्बी ऑपरेटर बन सकता है. इस दौरान भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ देगा. अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश बन जाएगा. दुनिया में सबसे ज्यादा न्यूक्लियर सबमरीन अमेरिका के पास हैं. इनकी संख्या 60 से 70 के बीच है.
India Nuclear Powered Submarine: भारतीय नौसेना आने वाले सालों में अंडरसी वॉरफेयर के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने जा रही है. साल 2040 तक भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर्ड पनडुब्बी ऑपरेटर बन सकता है. इस दौरान भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ देगा. अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश बन जाएगा. दुनिया में सबसे ज्यादा न्यूक्लियर सबमरीन अमेरिका के पास हैं. इनकी संख्या 60 से 70 के बीच है. इसके बाद रूस और चीन का स्थान आता है. अभी चौथे नंबर पर यूनाइटेड किंगडम और उसके बाद फ्रांस है. लेकिन अगले डेढ़ दशक में यह तस्वीर बदलने वाली है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
