)
पेंटागन का बड़ा खुलासा! पाकिस्तान के 36 J-10C लड़ाकू विमान पूरी तरह एक्टिव, Su-57 की देरी ने बढ़ाई भारत की टेंशन?
Zee News
J-10C fighter jet: पेंटागन की एक ताजा रिपोर्ट ने दक्षिण एशिया की हवाई सुरक्षा को लेकर एक बड़ी हलचल पैदा कर दी है. चीन ने गुपचुप तरीके से पाकिस्तान को जो J-10C लड़ाकू विमान दिए थे, उन्हें लेकर अब अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने पक्की मुहर लगा दी है. यह खबर ऐसे समय में आई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव हमेशा बना रहता है, और 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे मिशनों में इन विमानों की भूमिका ने सुरक्षा विशेषज्ञों के कान खड़े कर दिए हैं.
J-10C fighter jet: पेंटागन की वार्षिक रिपोर्ट अक्सर दुनिया भर के सैन्य संतुलन पर रोशनी डालती है, लेकिन इस बार पाकिस्तान को लेकर किए गए खुलासे ने भारत की चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि पाकिस्तान को दिए गए चीनी विमान J-10C केवल दिखावे के लिए नहीं हैं, बल्कि वे अब पाकिस्तान की हवाई सुरक्षा और हमलावर क्षमता की रीढ़ बन चुके हैं. इन विमानों को पाकिस्तान ने खास तौर पर भारत के 'राफेल' विमानों का मुकाबला करने के लिए खरीदा था.
