
INS Vikrant: समुद्र में ट्रायल्स के लिए उतरा पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट करियर, जानिए इसकी ताकत
AajTak
भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत (India's First Indigenous Aircraft Carrier - IAC) को ट्रायल्स के लिए समुद्र में उतार दिया गया है. यह देश का सबसे बड़ा और जटिल विमानवाहक पोत युद्धपोत है. अगले साल अगस्त के महीने में इस युद्धपोत को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा. इस युद्धपोत को बनाने की लागत करीब 23 हजार करोड़ रुपए आई है. यह भारत का पहला स्टेट-ऑफ-द-आर्ट विमानवाहक पोत है.
भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत (India's First Indigenous Aircraft Carrier - IAC) को ट्रायल्स के लिए समुद्र में उतार दिया गया है. यह देश का सबसे बड़ा और जटिल विमानवाहक पोत युद्धपोत है. अगले साल अगस्त के महीने में इस युद्धपोत को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा. इस युद्धपोत को बनाने की लागत करीब 23 हजार करोड़ रुपए आई है. यह भारत का पहला स्टेट-ऑफ-द-आर्ट विमानवाहक पोत है. (फोटोः PTI) भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत 40 हजार टन का करियर है. इस पोत का नाम आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) है. ये पोत आधिकारिक तौर पर नेवी को अगले साल सौंपा जाएगा लेकिन इस साल नौसेना इसे लेकर अलग-अलग तरह के परीक्षण करेगी. ताकि नौसेना इसे समुद्र में उतारकर यह देख सके कि यह कितनी ताकतवर, टिकाऊ, मजबूत और भरोसेमंद है. (फोटोः PTI)
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








