
Indian Squad for Sri Lanka Series: रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह कौन होंगे ओपनर? श्रीलंका दौरे के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान!
AajTak
जिम्बाब्वे को उसी के घर में हराने के बाद अब भारतीय टीम का अगला मिशन श्रीलंका दौरा है. इस दौरे पर भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस दौरे के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है. इस दौरे पर नए हेड कोच गौतम गंभीर दोनों सीरीज में नई ओपनिंग जोड़ी को आजमाएंगे.
Indian Squad for Sri Lanka Series: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले महीने यानी जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीता था. इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में जिम्बाब्वे को उसके घर में 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया है. अब भारतीय टीम का अगला मिशन श्रीलंका दौरा है.
इस दौरे पर भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इन दोनों ही सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. अब इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान करना बाकी है. बता दें कि भारतीय टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर का भी यह पहला दौरा रहेगा.
पंड्या और राहुल हो सकते हैं अगले कप्तान
बताया जा रहा है कि श्रीलंका दौरे के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली इस दौरे पर नहीं जाएंगे और आराम करेंगे. ऐसे में श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या को सौंपी जा सकती है. जबकि वनडे की कमान केएल राहुल को दी जा सकती है.
मगर इन सबके बीच बड़ी बात भारत की नई ओपनिंग जोड़ी तलाश करना है. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मैनेजमेंट ने एक बड़ा एक्सपेरिमेंट किया था. पूरे टूर्नामेंट के दौरान रोहित के साथ कोहली को ओपनिंग में भेजा गया था. इन दोनों के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर 2 नई ओपनिंग जोड़ी आजमायी गईं.
ये हो सकती है भारत की नई ओपनिंग जोड़ी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









