
Indian Railways: बिहार में रेलवे ट्रैक पर बैठे आंदोलनकारी, कई ट्रेनों को किया गया रद्द, कई का बदला रास्ता, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
Bihar, Barhiya Railway Station Protest: बिहार के बड़हिया रेलवे स्टेशन पर आंदोलन के चलते इस रूट पर ट्रेन सेवाएं बधित हुई हैं. पूर्वी रेलवे ने ट्वीट कर इन ट्रेनों की जानकारी दी है. जानिए क्यों हो रहा बड़हिया रेलवे स्टेशन पर आंदोलन, कौन सी ट्रेनें हुईं प्रभावित.
Bihar Protest, Train Services Affected: बिहार के बड़हिया रेलवे स्टेशन पर आंदोलन के कारण पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मोकामा-किउल खंड पर रेल यातायात बाधित होने के कारण कम से कम 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और 30 ट्रेनों को डायवर्ट या शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है.
क्यों हो रहा आंदोलन? लखीसराय के जिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पटना से लगभग 120 किलोमीटर दूर स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पर बैठ गए. आंदोलन कर रहे लोगों की मांग है कि स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए कई एक्सप्रेस ट्रेनों को बड़हिया रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज दिया जाए. जिलाधिकारी और रेलवे पुलिस उपाधीक्षक इमरान परवेज की ओर से आंदोलनकारियों को आंदोलन वापस लेने के लिए मनाने के प्रयासों का कोई नतीजा नहीं निकला और शाम होने तक आंदोलनकारियों ने पटरियों पर अपना भोजन तैयार करना शुरू कर दिया.
रेलवे स्टेशन पर इस तरह के आंदोलन के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. ट्रेनों की जानकारी पूर्वी रेलवे ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है.
CANCELLATION OF TRAINS DUE TO PUBLIC AGITATION OVER EAST CENTRAL RAILWAY pic.twitter.com/hlHD4mmwqY

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











