
Indian Railways: देश को मिलेगी नई 'भारत गौरव ट्रेन', IRCTC ने शुरू की तैयारियां, जानें खासियत
AajTak
भारत गौरव ट्रेन को देश की वास्तविक विरासत और धरोहरों को जनमानस को दिखाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. इस ट्रेन में दो गार्ड वैन सहित 14 से 20 कोच होंगे. यही नहीं यात्री के पास लग्जरी बजट कोचों का विकल्प भी होगा. वहीं ट्रेन में सफ़र कर रहे यात्रियों को स्टॉप अवर प्लेसेस पर साइट सीन, फूड, लोकल ट्रांसपोर्ट और होटल की सुविधा होगी.
Bharat Gaurav Train: भारत सरकार की पहल पर देश की गौरवमयी इतिहास, धार्मिक धरोहरों, ऐतिहासिक स्थलों, नदियों, पहाड़ों को देखने के लिए भारत गौरव स्कीम लाया गया था. जिसके तहत भारत गौरव ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्री के साथ उनकी ट्रेन भी साथ-साथ चलेगी. यही नहीं इसके साथ आप चुने गए गंतव्य स्थलों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का लाभ ले सकते हैं और पसंदीदा भोजन का लाभ भी उठा सकते हैं. इसके साथी ही होटल की भी व्यवस्था रहेगी.
दरअसल, भारत सरकार की ये पहल दो साल पहले की थी लेकिन तब कोरोना के चलते इस ट्रेन को ज्यादा ख़रीददार नहीं मिले थे. लेकिन अब पूर्वोत्तर रेलवे को भारत गौरव ट्रेन का खरीदार मिल चुका है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने पूर्वोत्तर रेलवे से 15 रेक की ट्रेन को लीज पर बुक किया है. इसके लिए आईआरसीटीसी ने बकायदा रेलवे को सिक्योरिटी मनी के रूप में एक करोड़ रुपए जमा भी कर दिया है. इस हिसाब से भारत गौरव के रूप में नॉर्थ ईस्ट रेलवे की यह पहली ट्रेन होगी. अभी के लिए इस कंपनी ने इस ट्रेन रेक को तीन साल के लिए लीज पर लिया है.
पूर्वोतर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आईआरसीटीसी लखनऊ से हमें यानि पूर्वोत्तर रेलवे को 15 कोच के एक रेक का ऑर्डर मिला है. कंपनी ने सिक्योरिटी मनी के रूप में ₹1 करोड़ रुपए भी जमा कर दिया है. जल्द ही कंपनी को यह ट्रेन सौंप दी जाएगी. पूर्वोत्तर रेलवे से जिस रेक की मांग की गई है, उसमें स्लीपर एसी 3 टायर और एसी 2 टायर के कुल 15 कोच लगाए जाएंगे. रेक की डिमांड पूरी होते ही यात्रियों की मांग के अनुसार इसे विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा. इस ट्रेन के सभी कोच एलएचबी होंगे.
क्या होगी इस ट्रेन की खासियत?
भारत गौरव ट्रेन को देश की वास्तविक विरासत और धरोहरों को जनमानस को दिखाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. इस ट्रेन में दो गार्ड वैन सहित 14 से 20 कोच होंगे. यही नहीं यात्री के पास लग्जरी बजट कोचों का विकल्प भी होगा. वहीं ट्रेन में सफ़र कर रहे यात्रियों को स्टॉप अवर प्लेसेस पर साइट सीन, फूड, लोकल ट्रांसपोर्ट और होटल की सुविधा होगी.
इस ट्रेन में एसी थ्री के एक कोच, एसी टू के एक कोच, स्लीपर के 9 कोच और एक पैंट्री कार होगी. साथ ही पावर कम गार्ड वैन है. कुल मिलाकर 14 कोच का एक रेक दिया जाएगा. कम्पनी से डिपॉजिट के तहत एक करोड़ मिल चुका है. इसके बाद आईआरसीटीसी इसका शेड्यूल बनाएगी कि कब से ये ट्रेन चलेगी, कहां से कहां चलेंगी, क्या-क्या स्टॉपेज होंगे, डेस्टिनेशन क्या होंगे, फेयर क्या होंगे और रास्ते में क्या-क्या प्रबंध किए जाएंगे इन सबका एक विस्तृत खाका आएगा. अपनी सुविधानुसार आम जनमानस अलग-अलग धार्मिक स्थानों पर आसानी से घूमने जा सके.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.








