
Indian Railways: अचानक कैंसिल करनी पड़ रही रेल यात्रा? ऐसे करें रिजर्वेशन टिकट ट्रांसफर
AajTak
Indian Railways: कई बार ऐसा होता है कि हमें अपनी रेल यात्रा अचानक कैंसिल करनी पड़ती है और हम चाहते हैं कि हमारी जगह परिवार के किसी सदस्य को वो टिकट ट्रांसफर कर दें. आप ऐसा बड़ी आसानी से कर सकते हैें. आइए जानते हैं टिकट ट्रांसफर पर क्या हैं रेलवे के नियम.
Indian Railways, Ticket Transfer: भारतीय रेल को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है और आबादी का एक बड़ा हिस्सा रोजाना रेल में सफर करता है. एक तरफ जहां भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की संरक्षा और सुरक्षा को लेकर तमाम तरह की तकनीकी में बदलाव करता रहता है. वहीं, दूसरी तरफ यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नियमों में भी बदलाव करता रहता है. आज हम आपको भारतीय रेलवे के एक ऐसे नियम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके लिए बेहद काम की हो सकती है.
भले ही भारतीय रेल लगातार अपने नेटवर्क को बढ़ा रहा है और देश के हर रूट पर ट्रेनों की तादाद में काफी बढ़ोतरी भी हुई है. लेकिन बावजूद इसके ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलना आज भी एक टेढ़ी खीर साबित होता है. अगर आप कहीं यात्रा का प्लान कर रहे हैं और आपने पहले से टिकट बुक करा रखा है लेकिन ऐन मौके पर उसमें से किसी व्यक्ति को किसी कारणवश यात्रा कैंसिल करनी पड़े और दूसरे व्यक्ति को भेजना पड़े तो उसके लिए उस टिकट को कैंसिल कराना पड़ता था और दूसरा फ्रेश रिजर्वेशन कराना पड़ता था, जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती थी और पैसे का भी नुकसान होता था. साथ ही यह भी गारंटी नहीं होती थी कि आपको कंफर्म टिकट मिल ही जाए. लेकिन लोगों की इस परेशानी का हल निकालने के लिए भारतीय रेलवे ने कुछ दिन पहले रिजर्वेशन संबंधी नियमों में बदलाव किया है.
किसको आप कर सकते हैं टिकट ट्रांसफर रेलवे के नियम के अनुसार अगर आपका रिजर्वेशन पहले से है और अचानक आपको अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ रही है और खुद के बदले आप किसी और को वह टिकट ट्रांसफर करना चाहते है तो रेलवे के नए नियम के अनुसार ऐसा किया जा सकता है. रेलवे के रिजर्वेशन संबंधित इस नए नियम के मुताबिक आप अपना टिकट अपने किसी परिवार के सदस्य को ट्रांसफर कर सकते हैं. परिवार के सदस्यों में पिता, मां, बहन, भाई, बेटा या बेटी, पति या पत्नी हो सकते हैं.
ये है तरीका इसके लिए आपको ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 24 घंटे पहले रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा. वहां से आप अपना टिकट अपने परिवार के किसी सदस्य को ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने परिवार के सदस्य का आईडी प्रूफ बुकिंग क्लर्क के सामने प्रस्तुत करना होगा. आपके द्वारा बुकिंग क्लर्क को एप्लीकेशन भी देनी होगी. इसके बाद बुकिंग क्लर्क द्वारा उसी पीएनआर नंबर के टिकट पर टिकट को दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कर दिया जायेगा.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







