
Indian Railway: इस रूट पर आज से 16 नवंबर तक रद्द रहेंगी ये 8 ट्रेनें, यात्रा से पहले चेक करें लिस्ट
AajTak
List Of Trains Cancelled: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे समय-समय पर विकास कार्य करता रहता है. इसके चलते रेलवे को कुछ ट्रेनें रद्द करनी पड़ती हैं तो कई बार ट्रेनों के रूट्स में बदलाव भी करना पड़ता है. यहां देखें रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट.
Indian Railways, Trains Cancelled: यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे समय-समय पर विकास कार्य करता रहता है. इसके चलते रेलवे को कई बार ट्रेनें रद्द करनी पड़ती हैं तो कई बार ट्रेनों के रूट्स बदलने पड़ते हैं. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे के धनबाद मंडल के बिल्ली जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होना है, जिसके मद्देनजर 04 जोड़ी यानी 8 ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा. वहीं, 02 जोड़ी ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ और 09 ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित किया जाएगा. इस दौरान इस रुट से गुजरने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हम यहां उन सभी ट्रेनों की सूची दे रहे हैं जो इस रूट से गुजरती हैं और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते प्रभावित रहेंगी.
यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलाई जाने वाली ट्रेनें
परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








