
Indian Players Rest before World Cup: ऋषभ पंत की चोट, रोहित शर्मा की फॉर्म... IPL ने बढ़ाई टेंशन, वर्ल्ड कप में क्या होगा भारतीय टीम का?
AajTak
भारतीय क्रिकेटर्स इस समय IPL 2024 में खेल रहे हैं. इसके बाद भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलना है. जिसमें अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा. इसके बाद वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को अपना दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ न्यूयॉर्क में ही खेलना है. ऐसे में आईपीएल के ठीक बाद प्लेयर्स को लंबा ब्रेक नहीं मिलेगा.
Indian Players Rest before T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेटर्स इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में व्यस्त हैं. इसके बाद भारतीय टीम को जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलना है. यह टूर्नामेंट 1 जून से लेकर 29 जून तक खेला जाएगा.
भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. यह मैच न्यूयॉर्क में होगा. इसके बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ न्यूयॉर्क में ही खेलना है.
26 मई को होगा IPL फाइनल
मगर इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं. इसका बड़ा कारण वर्कलोड मैनेजमेंट है. दरअसल, IPL 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा. जबकि ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 19 मई को होगा.
ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड कप से पहले आराम के लिए ज्यादा समय नहीं रहेगा. आईपीएल के बाद कुछ दिन आराम जरूर करेंगे, लेकिन उसके बाद अमेरिका के लिए यात्रा करना होगा. उसके बाद वहां प्रैक्टिस में भी जुटना होगा. ऐसे में भारतीय टीम को चोट और खराब फॉर्म जैसी कई समस्याओं से जूझना पड़ सकता है.
कार एक्सींडेट के बाद लौटे ऋषभ पंत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









