
Indian Cricketers Pakistan Tour: विराट कोहली अब तक पाकिस्तान नहीं गए, जानिए मौजूदा टीम में कितने प्लेयर PAK दौरा कर चुके
AajTak
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक पाकिस्तान दौरा नहीं किया है. मौजूदा भारतीय टीम में सिर्फ एक ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने पाकिस्तान दौरा किया है. यह प्लेयर कप्तान रोहित शर्मा हैं. एक दूसरे प्लेयर भी हैं, लेकिन वह टीम से बाहर चल रहे हैं...
Indian Cricketers Pakistan Tour: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव का असर अब दोनों देशों की क्रिकेट टीमों पर भी गहराता जा रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 के बाद से ही कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है. तब से अब तक दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में ही आमने-सामने आती रही हैं.
टीम इंडिया ने 14 साल से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. आखिरी बार 2008 में एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था. मगर फैन्स को उम्मीद थी कि अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर जा सकती है, लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पहले ही इसके लिए मना कर दिया है. यानी भारतीय टीम का पाकिस्तान दौरा खटास में पड़ गया है.
कोहली को पाकिस्तान दौरे का मौका नहीं मिला
ऐसे में फैन्स को बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का भी पहली बार पाकिस्तान जाना अब मुश्किल लग रहा है. दरअसल, मौजूदा भारतीय टीम में से सिर्फ कप्तान रोहित शर्मा ही ऐसे अकेले क्रिकेटर हैं, जो पाकिस्तान दौरा कर चुके हैं. इनके अलावा कोई भी मौजूदा भारतीय क्रिकेटर पाकिस्तान दौरा नहीं कर सका है.
हालांकि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी हैं, जो पाकिस्तान दौरा कर चुके हैं, लेकिन वह अभी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. बड़ी बात है कि विराट कोहली को भी उनके करियर में अब तक पाकिस्तान का दौरा करने का मौका नहीं मिला है.
रोहित और ईशांत कर चुके हैं पाकिस्तान दौरा

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










