
Indian Cricket Team: 'बोर्ड के कुछ लोग मुझे कोच नहीं बनने देना चाहते थे', रवि शास्त्री का बड़ा खुलासा
AajTak
कुंबले के इस्तीफे के बाद रवि शास्त्री को कोच नियुक्त किया गया था. रवि शास्त्री ने इस बारे में भी बात करते हुए कहा , ' मेरे दूसरे कार्यकाल के दौरान एक बड़ा विवाट खड़ा हुआ था, उस वक्त उन लोगों ने किसी और को चुना था लेकिन 9 महीने बाद उन्हें दोबारा मेरे पास आना पड़ा यह उन लोगों के लिए भी यह शर्मिंदा होने जैसी बात थी जो उस वक्त मुझे नौकरी न मिले ऐसे प्रयास कर रहे थे'.
भारतीय टीम के कोच के पद से रवि शास्त्री ने कुछ महीने पहले खुद को अलग कर लिया था. बतौर कोच विश्व कप टी20 में आखिरी बार नजर आए शास्त्री ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) में कुछ लोग उन्हें कोच नहीं बनने देना चाहते थे. 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद शास्त्री को अनिल कुंबले की जगह भारतीय टीम का कोच बनाया गया था.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










