
India won ODI World Cup: धोनी, गंभीर और युवराज... जब तोड़ा था 28 साल का तिलिस्म, कोहली ने सचिन को कंधों पर उठाया
AajTak
12 साल पहले आज (2 अप्रैल) ही के दिन भारतीय टीम ने 28 साल का तिलिस्म तोड़ते हुए इतिहास रचा था. भारतीय टीम ने मुंबई में श्रीलंका को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप खिताब जीता था. यह सचिन तेंदुलकर का आखिरी वर्ल्ड कप भी था, ऐसे में उनके लिए यह खिताब एक अनमोल गिफ्ट भी रहा. तब सचिन को कंधों पर बैठाकर विराट कोहली ने मैदान का चक्कर लगाया था.
India won ODI World Cup: आज (2 अप्रैल) का दिन भला कोई क्रिकेट प्रेमी कैसे भूल सकता है. यही वो दिन था, जब भारतीय टीम ने 28 साल का तिलिस्म तोड़ते हुए इतिहास रचा था. यह इतिहास 12 साल पहले यानी 2 अप्रैल 2011 को रचा गया था, जब भारतीय टीम ने मुंबई में श्रीलंका को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप खिताब जीता था.
यह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का आखिरी वर्ल्ड कप भी था, ऐसे में उनके लिए यह खिताब एक अनमोल गिफ्ट भी रहा. तब सचिन को कंधों पर बैठाकर विराट कोहली ने मैदान का चक्कर लगाया था. उस खिताब के जीत के हीरो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, गौतम गंभीर समेत बाकी पूरी टीम रही थी.
इसी साल जीत सकते हैं तीसरा वर्ल्ड कप
इससे पहले टीम इंडिया ने सिर्फ एक बार 1983 में यह खिताब जीता था. तब कप्तान कपिल देव थे. वह क्रिकेट इतिहास का तीसरा वर्ल्ड कप था. उससे पहले दोनों बार वेस्टइंडीज ने ही खिताब जीता था. 1983 के बाद दूसरी बार टीम इंडिया ने यह खिताब 2011 में जीता था. अब भारतीय टीम को अपने तीसरे खिताब की तलाश है, जो इसी साल पूरी हो सकती है.
दरअसल, इसी साल के आखिर में यानी अक्टूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में ही वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. 2011 में भी वर्ल्ड कप भारत में हुआ था. ऐसे में इस बार फिर भारत से तीसरा खिताब जीतने की पूरी उम्मीद है.
गंभीर की दमदार पारी ने तोड़ा श्रीलंका का सपना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









