
India vs Zimbabwe Series: टीम इंडिया के खिलाफ 24 साल से सीरीज नहीं जीता जिम्बाब्वे, 6 साल बाद फिर आमने-सामने
AajTak
इंटरनेशनल द्विपक्षीय सीरीज के रिकॉर्ड में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी है. जिम्बाब्वे टीम ने 24 साल पहले टीम इंडिया पर जीत दर्ज की थी. उसके बाद से यह टीम भारत को किसी भी (टेस्ट, वनडे, टी20) सीरीज में हराने के लिए तरस रही है. बता दें कि दोनों टीमें 6 साल बाद एकदूसरे के आमने-सामने हैं...
India vs Zimbabwe Series: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (18 अगस्त) को खेला जाएगा. बाकी दोनों मैच 20 और 22 अगस्त को होंगे. सभी मैच राजधानी हरारे में खेले जाएंगे.
बता दें कि दोनों टीमें 6 साल बाद एकदूसरे के आमने-सामने हैं. आखिरी बार भारत और जिम्बाब्वे के बीच कोई इंटरनेशनल मैच 22 जून 2016 को खेला गया था. तब हरारे टी20 मैच में भारत ने 3 रनों से जीत दर्ज की थी.
1997 में वनडे और 1998 में टेस्ट सीरीज जीता था जिम्बाब्वे वैसे इंटरनेशनल द्विपक्षीय सीरीज के रिकॉर्ड में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी है. जिम्बाब्वे टीम ने 24 साल पहले टीम इंडिया पर जीत दर्ज की थी. उसके बाद से यह टीम भारत को किसी भी (टेस्ट, वनडे, टी20) सीरीज में हराने के लिए तरस रही है.
जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में आखिरी बार अक्टूबर 1998 में जीत दर्ज की थी. तब भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे दौरे पर एक टेस्ट मैच की सीरीज खेली थी, जिसमें मेजबान जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज की थी. इससे पहले फरवरी 1997 में एक वनडे मैच की सीरीज में जिम्बाब्वे ने भारत को हराया था.
दो या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में अब तक नहीं जीता जिम्बाब्वे
यदि एक से ज्यादा इंटरनेशनल मैचों की द्विपक्षीय सीरीज की बात करें तो इसमें भारत के खिलाफ अब तक जिम्बाब्वे जीत नहीं मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 19 इंटरनेशनल द्विपक्षीय सीरीज खेली गई हैं. इसमें दो जिम्बाब्वे ने जीती, जबकि 14 में भारतीय टीम ने बाजी मारी है. साथ ही तीन सीरीज ड्रॉ रही हैं.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










