
India vs Zimbabwe Series: 'कम पानी से नहाएं..', सीरीज खेलने जिम्बाब्वे पहुंची टीम इंडिया को BCCI की हिदायत
AajTak
जिम्बाब्वे दौरे पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम को इन दिनों पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज राजधानी हरारे में खेली जाएगी. यहां हरारे समेत कई इलाकों में तीन हफ्तों से पानी सप्लाई नहीं किया गया. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को पानी की बर्बादी नहीं करने की हिदायत दी है.
India vs Zimbabwe Series: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. सीरीज के सभी मैच जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में खेले जाएंगे. इसके लिए भारतीय टीम हरारे पहुंच गई है, मगर यहां उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
यह परेशानी नहाने के पानी को लेकर है. हरारे समेत जिम्बाब्वे के ज्यादातर शहरों में इन दिनों पानी की काफी समस्या हो गई है. यही वजह भी है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय खिलाड़ियों को पानी की कमी को लेकर हिदायत भी दी है.
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों से कहा है कि पानी ज्यादा ना बहाएं. हो सके तो दिन में एक बार ही नहाएं वह भी कम पानी से. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को पानी की बर्बादी नहीं करने की हिदायत दी है. इसके अलावा भी काफी प्रतिबंध लगाए गए हैं. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को लगभग 30 डिग्री गर्मी में पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है.
पानी बचाने के लिए पूल सेशन में भी कटौती
यह जानकारी इनसाइडस्पोर्ट ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से दी है. अधिकारी ने कहा, 'हां, इस समय हरारे में पानी की भीषण समस्या है. भारतीय खिलाड़ियों को इस बारे में जानकारी पहले ही दे दी गई है. खिलाड़ियों से कहा गया है कि किसी भी कीमत पर पानी की बर्बादी ना करें. कम समय और कम पानी से नहाएं. पानी बचाने के लिए पूल सेशन में भी कटौती की गई है.'
हरारे के कई इलाकों में तीन हफ्ते से पानी नहीं

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










