
India vs USA Match LIVE Score Update: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी... अमेरिका को झटका, कप्तान हुए बाहर
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम और अमेरिका (USA) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. जो भी टीम यह मैच जीतेगी वो सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लेगी. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम जीत की और क्वालिफाई करने की मजबूत दावेदार है. दूसरी ओर मुश्किल स्थिति में घिरी पाकिस्तान टीम भी भारत की जीत की दुआ करेगी.
India vs USA Match LIVE Score Update: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम और अमेरिका (USA) के बीच मैच खेला जा रहा है. न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी स्टेडियम में यह आखिरी मैच है, जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
इस मैच में अमेरिकी टीम को एक तगड़ा झटका लगा है. रेग्युलर कप्तान मोनांक पटेल चोट के कारण बाहर हुए हैं. उनकी जगह एरॉन जोन्स कप्तानी संभाल रहे हैं. दूसरी ओर भारतीय कप्तान ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया.
पाकिस्तान टीम करेगी भारत के लिए दुआ
जो भी टीम यह मैच जीतेगी वो सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लेगी. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम जीत की और क्वालिफाई करने की मजबूत दावेदार है. दूसरी ओर मुश्किल स्थिति में घिरी पाकिस्तान टीम भी भारत की जीत की दुआ करेगी.
दरअसल, पाकिस्तान को क्वालिफाई करना है, तो उसे अपना बाकी बचा एक मैच जीतना होगा, साथ ही दुआ करनी होगी कि अमेरिका अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले गंवा दे. फिलहाल, इस ग्रुप-ए में भारतीय टीम और अमेरिका दोनों के बराबर 2-2 अंक हैं. भारत अभी टॉप पर है.
T20 World Cup Coverage | Points Table | T20 World Cup 2024 Schedule | Player Stats

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









