
India vs Sri Lanka Asia Cup Final: पाकिस्तान पस्त... एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका, भारतीय टीम से होगी टक्कर
AajTak
एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम और श्रीलंका आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा. श्रीलंका ने गुरुवार को पाकिस्तानी टीम को 2 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई है...
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final: एशिया कप 2023 काफी रोमांचक मुकाबलों से होते हुए अब फाइनल में पहुंच गया है. भारतीय टीम ने पहले ही एंट्री कर ली थी. गुरुवार (14 सितंबर) को श्रीलंका ने भी पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी मुकाबला 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा.
एशिया कप 2023 के सुपर-4 में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया. इसके बाद बारिश का खलल हुआ, तो मैच को 42 ओवरों का किया गया. फिर मैच में पाकिस्तान टीम ने 7 विकेट गंवाकर 252 रनों का स्कोर बनाया.
Asia Cup 2023 की फुल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें
रिजवान की पारी पर भारी पड़ी मेंडिस की फिफ्टी
विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 73 गेंदों पर 86 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि ओपनर अब्दुल्ला शफीक ने 52 और इफ्तिखार अहमद ने 47 रन बनाए. रिजवान और इफ्तिखार ने छठे विकेट के लिए 78 गेंदों पर 108 रनों की पार्टनरशिप की. श्रीलंका के लिए मथीसा पथिराना ने 3 विकेट लिए. प्रमोद मदुशन, महीश तीक्ष्णा और डुनिथ वेलालगे को 1-1 सफलता मिली.
मुकाबला जीतने के लिए श्रीलंका को 42 ओवरों में 253 रनों का टारगेट मिला था, जिसके जवाब में टीम ने पारी की आखिरी बॉल पर 8 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया. श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस 87 गेंदों पर सबसे ज्यादा 91 रन बनाए. चरिथ असलांका 49 रन बनाकर नाबाद रहे. पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने 3 और शाहीन आफरीदी ने 2 विकेट लिए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









