
India vs SA : वसीम जाफर ने टीम इंडिया को किया सावधान! इस गेंदबाज से बचके रहना, खड़ी करेगा दिक्कत
AajTak
नोर्किया के चोटिल होने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के पास बेहतरीन पेस अटैक मौजूद है. वसीम जाफर इसी को ध्यान में रखते हुए कहा कि टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों से सावधान रहने को कहा है.
टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को एक बड़ा झटका लगा है. एनरिक नोर्किया भारत के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज से चोट के चलते बाहर हो गए हैं. इसके बावजूद टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वसीम जाफर ने भारतीय टीम को सावधान किया है. नोर्किया के चोटिल होने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के पास बेहतरीन पेस अटैक मौजूद है. वसीम जाफर इसी को ध्यान में रखते हुए कहा कि टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों से सावधान रहने को कहा है.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












